श्रीमद् भागवत कथा में वामन अवतार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
1 min read
नर्मदापुरम। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवस ग्वालटोली के शंकर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की कथा का वर्णन पंडित स्पर्श तिवारी ने किया। कमल राव चव्हाण ने बताया चौथे दिन मंगलवार को कथा में यजमान के रूप में अशोक यादव ने पूजा की। भागवत कथा में कथा व्यास पं स्पर्श तिवारी ने ध्रुव चरित्र , प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार एवं श्री राम और कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया । उन्होंने ध्रुव की भक्ति का भी वर्णन किया । इसके साथ ही भगवान के वामन अवतार का वर्णन किया पंडित तिवारी ने भगवान श्री राम के जन्म और कृष्ण अवतार के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया कि जब पृथ्वी पर पाप बढ़ जाते हैं तब भगवान जन्म लेते हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है।

