Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर समिति ने किया पौधारोपण 

1 min read

नलखेड़ा।  विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर समिति सेक्टर 02 भण्डावद नलखेड़ा मध्य प्रदेश लेखक संघ ईकाई नलखेड़ा मां पीतांबरा आनंद क्लब नलखेड़ा,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला आगर के तत्वाधान में सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी में गणमान्य नागरिक जन तथा पदाधिकारी गण ‌उपस्थित हुए। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन कर किया गया मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य श्री मनोज जी चतुर्वेदी तथा विशेष अतिथि के रूप में उप प्राचार्य एवं कवि शांतिलाल जी राठौर उपस्थित थे, कार्यक्रम के रूप रेखा एवं स्वागत भाषण देते हुए नवांकुर संस्था संगीत जन कल्याण एवं शोध संस्थान समिति सेक्टर 2 भांडवद नलखेड़ा के अध्यक्ष आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार राष्ट्रीय गायक एवं नवरी शिक्षक अध्यक्ष मध्य प्रदेश लेखक संघ इकाई नलखेड़ा अध्यक्ष मां पीतांबरा आनंद क्लब नलखेड़ा सत्य मंगल मांगीलाल कुलश्रेष्ठ” अमन”ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस मानाना तथा उसे पर अमल करना आज संपूर्ण विश्वासियों की महती आवश्यकता है हमें कोरोना के ऑक्सीजन संकट काल की स्थिति अच्छी तरह याद है हमारे ही प्रियजन हमारे हाथों से ऑक्सीजन की कमी से हाथों से निकल गए अतः बंधुओं आज हम इस संगोष्ठी के माध्यम से तथा वृक्षारोपण के माध्यम से साथ ही स्वच्छता अभियान के माध्यम से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन प्राचीन बावड़ियों का पूजन भजन संध्या कलश यात्रा वृक्षारोपण आदि प्रकल्पों से जो की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा मध्य प्रदेश लेखक संघ इकाई नलखेड़ा मां पीतांबर आनंद क्लब नलखेड़ा,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला आगर मालवा तथा समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से साथ ही समस्त विभागों के माध्यम से देश और दुनिया को यह संदेश देना चाहेंगे कि हम स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को तभी साकार कर सकेंगे जब हम इन गतिविधियों को अंगीकार करेंगे इससे हमारा देश विकास की ओर अग्रसर होगा, इसी तारतम्य में मालवी लोक शैली में स्वरचित गीत”करीलो पर्यावरण में सुधार”सुनाकर खूब तालियां बटोरी, कार्यक्रम में संबोधन उप प्राचार्य एवं कवि शांतिलाल जी राठौर ने व्यक्त किए, संस्था के प्राचार्य मनोज जी चतुर्वेदी ने अपने उद्गार व्यक्त किये इसी प्रकार प्रकाश जी शर्मा ब्लॉक समन्वय मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शारदा देवी कुलश्रेष्ठ सचिन पीतांबर आनंद क्लब ,पवन जी चतुर्वेदी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला आगर बालचंद विश्वकर्मा शिक्षक सी एम राइज तथा संपूर्ण स्टाफ उपस्थित थे संचालन महेश कूलश्रेष्ठ सचिव संगीत जन कल्याण एवं शोध संस्थान समिति कबीर कुटी नलखेड़ा धनोरा ने किया तथा आभार अध्यक्ष मध्य प्रदेश लेखक संघ इकाई नलखेड़ा ने माना।

 

About The Author