Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड(वेलोसिटी माइनिंग)रेत कंपनी द्वारा एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण ।

1 min read

नर्मदापुरम। 5 जून “पर्यावरण दिवस” के मौके एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड(वेलोसिटी माइनिंग)रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा आयोजित किया गया।जिसकी शुरुवात बांद्राभान रोड दिवस बसेरा , धानाबढ़ रोड, रायपुर ग्राम शासकीय विद्यालय, जासलपुर प्राथमिक विद्यालय, निमसाड़ियां ग्राम पर शासकीय विद्यालय,ग्राम मेहरागांव में रेत कंपनी द्वारा नर्मदापुरम जिले मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को खास तरीके से मनाने के लिए कंपनी ने 1000 सदाबहार फलदार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था । यह कदम आसपास के क्षेत्रों को हरा भरा बनाने ओर पर्यावरण के लिए बेहतर बनाने के उद्देश से उठाया गया है। पिछले वर्ष भी कंपनी द्वारा कुलामड़ी रोड पर स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कंपनी द्वारा जिले मे 1000 फलदार पौधे लगाए गए थे जिसमे पोधो के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए थे । जिससे व्रक्षो का रखरखाव भी सही से हो पाए यह भी ध्यान रखा गया है । इसमे अमरूद,आम,जामुन, नीम,पीपल,अशोक, आंवला, गुलमोहर, करंज, बादाम, सप्तकर्णी के पौधे मुख्यतः लगाए गए । इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश तिवारी, जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, मध्यप्रदेश माइनिंग कोरपोरेशन के पधाधिकारी गोपाल सिंह ,रायपुर सरपंच सनी मिश्रा, जासलपुर सरपंच प्रतिनिधि दीपक मेहरा , निमसाड़ियां सरपंच बलवंत पटेल, मेहरागांव सरपंच कोदूराम जी ओर कंपनी के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

रेत कंपनी ठेकेदार प्रतिनिधि मुकेश तिवारी द्वारा यह बताया गया कि अभी तो यह शुरुवात है बारिश के मौसम के पहले तक नियमित रूप से अलग अलग जगह पर व्रक्षारोपण का कार्य किया जाता रहेगा। जिले मे समय समय पर कंपनी के द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते रहे है।

About The Author