Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराया जाएगा – डॉ. अखिलेश खंडेलवाल

1 min read

नर्मदापुरम। संवाद सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने खेड़ापति माता मंदिर के पास स्थित बीटीआई क्षेत्र में जनसंवाद कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि सांसद एवं विधायक निधि से प्रस्तावित सार्वजनिक चबूतरे का निर्माण कार्य एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है, जिससे लोगों में असंतोष है।

नागरिकों ने क्षेत्र में नाली निर्माण, नियमित सफाई एवं सड़क संबंधी समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जाएगा तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि संवाद सेतु कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच एक प्रभावी समन्वय स्थापित कर रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह विभिन्न वार्डों और बस्तियों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सह संयोजक देवेंद्र राठौर,अखिलेश निगम,विनय रैकवार,बिंद्रा मालवीय,किरण सिंह ,ज्योति बाई,जमनाबाई,बिल्लो बाई,विद्या सोनी,अर्चना धुर्वे,उमाबाई शर्मा,मंजू सांगरिया,शोभा,दीप्ति,पिंकी,अनिल विश्वकर्मा,ज्योति, परमाबाई इंदवार,मीनाबाई मांझी,राधा केवट,भारती,विनोद मंसूरिया,बबीता रैकवार ,हीराबाई,अनिता,स्नेहा मांझी,वंशिका मांझी उपस्थित रहे और अपनी समस्या बताई।

About The Author

आपसे छूटी खबरें