Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

संगीत और संस्कृति का संगम होगा भारत संस्कृति यात्रा में – डॉ अखिलेश खंडेलवाल

1 min read

नर्मदापुरम। हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी द्वारा “भारत संस्कृति यात्रा” के 45वें एवं 46वें प्रस्तुति संस्कार का आयोजन 1 एवं 2 मई को भोपाल के रवींद्र भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य, पद्मश्री पंडित रेणु मजूमदार सहित देशभर के कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

संस्था द्वारा वर्षों से भारतीय संगीत एवं ललित कलाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही संस्कृति एवं संगीत के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय विरासत से जोड़ने संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे रवींद्र भवन (अंजना सभागृह), भोपाल में आयोजित होगा। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की गणमान्य हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी।

संस्था अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और सचिव प्रसन्नजीत पोद्दार द्वारा संगीत प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

 

About The Author