Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी 03 डम्पर किए गए जप्‍त ।

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर  सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व विभाग एवं पुलिस थाना माखननगर द्वारा संयुक्त रूप से 20 अप्रैल 2026 को ग्राम-आँचलखेड़ा तवा पुल, तहसील-माखननगर में 03 डम्पर क्रमशः क्रमांक-RJ17GA9624, MP04HE8411 एवं MP04ZG0883 को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में रखा गया है।

कार्यवाही में  दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, सुनील गढेवाल, तहसीलदार माखननगर, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक, हेमन्त राज सिपाही खनिज, पुलिस एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

About The Author