Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ॐ साईं राम बैकरी एवं पेटिस पार्लर पर खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही।

1 min read

oplus_2

नर्मदापुरम । खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आज रसूलिया नर्मदापुरम स्थित ॐ साईं राम बैकरी एवं पेटिस पार्लर की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार एवं जितेंद्र सिंह राणा द्वारा निरीक्षण के दौरान गंदगी में ब्रेड एवं टोस्ट का निर्माण होना पाया। बैकरी संचालक द्वारा परिसर की साफ सफाई नहीं की जा रही है और मकड़ी के जाले और अस्वच्छ वातावरण में ब्रेड पेटिस और टोस्ट का निर्माण किया जाना और खाद्य पदार्थों का न्यूज पेपर पर रख रखाव, खराब कपड़ों से ढांकना पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ब्रेड और बेकरी बिस्कुट के नमूने जांच हेतु लिए गए । विक्रेता को नोटिस जारी किया जा रहा है। संगृहीत नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। इसके अतिरिक्त विक्रेता के द्वारा खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। सुधार होने तक निर्माण इकाई का संचालन प्रतिबंधित करने हेतु परिसर को सील किया गया एवं जनहित में लगभग 50 किलोग्राम खुली ब्रेड टोस्ट एवं पाव का विनष्टीकरण किया गया।

निर्माता को अग्रिम आदेश तक निर्माण फैक्ट्री संचालित नहीं करने एवं वैध दस्तावेज एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

About The Author

Leave a Reply