Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

लोकायुक्त की कार्रवाई कृषि विभाग के प्रभारी जेडी उप संचालक रिश्वत लेते पकड़ाए

1 min read

एक लाख और ब्लैकडॉग शराब मांगने का आरोप, लाइसेंस बहाल करने के लिए व्यापारी से की जा रही थी मांग

नर्मदापुरम। कृषि विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक उप संचालक कृषि जेआर हेडाउ को लोकायुक्त की टीम ने 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को लोकायुक्त की टीम के द्वारा उप संचालक कृषि को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सोमवार शाम 7 बजे का है लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। साथ में यह भी आरोप लगाया गया है कि गई उप संचालक हेडाऊ द्वारा खाद का सस्पेंड लाइसेंस बहाल करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। खाद बीज विक्रेता के द्वारा लोकायुक्त को अवगत कराया था कि उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। उसी आधार पर लोकायुक्त की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई।

About The Author

Leave a Reply