Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने आर्ष गुरुकुल नर्मदापुरम में पुस्तकालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

1 min read

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने रविवार को आर्ष गुरुकुल नर्मदापुरम परिसर में पुस्तकालय भवन कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया की सांसद निधि ₹10 लाख की राशि से कराया जा रहा है।भूमि पूजन स्वामी ऋतस्पति परिवाजक नैस्टिक जी के आचार्यत्व में धार्मिक विधिविधान से सम्पन्न हुआ।

भूमिपूजन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह राजपूत, मनोहर बडानी, राजेश तिवारी, अमित माहला, लक्ष्मण सिंह बेस, संजीव मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालह, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, पार्षद बिंदिया मांझी, पार्षद निर्मला हंसराय, मंडल पदाधिकारी प्रशांत पालीवाल, सुमित गौर, कमल चव्हाण, संतोष मीना, योगेन्द्र सोलंकी, सचिन तोमर, सुचित्रा यादव, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा चंचल राजपूत, वंदना महतो, मनीष परदेशी, हरि शर्मा, धर्मेंद्र जाट, अनूप रिझारिया, वैजन्ती, सौम्या राजपूत, पंकज बरगले, ऋषभ शुक्ल, गुरुकुल के स्वामी सप्तसिंधु जी, ब्रह्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में आसपास की जनता उपस्थित रही।

इस अवसर पर अतिथियों ने आर्ष गुरुकुल परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। सभी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply