Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सोहागपुर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर: 74 लोगों की स्क्रीनिंग, 11 पॉजिटिव मरीजों का इलाज

1 min read

सोहागपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरसिंह गेहलोत के निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 74 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 11 पॉजिटिव रोगियों को दवा और परामर्श दिया गया।

शिविर में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नाजिया सिद्दीकी ने अवसाद, नशा, ओसीडी, सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी, जिला अस्पताल मे स्थित मनकक्ष के कार्यों की जानकारी एवं मनहित एप और टेलीमानस सेवा के बारे में बताया गया तथा जिसमें टोल फ्री नंबर 14416 की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. रेखा गौर, डॉ अंकित गौर मनकक्ष नोडल अधिकारी, डॉ अरुण यादव, डॉ प्रसन्नजीत सिंहा, निधि पटवा सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

About The Author

Leave a Reply