Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश

1 min read

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोमवार को भव्य रैली का आयोजन किया गया।

शहर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ किया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने रिज़र्व पुलिस लाइन से नानाराव पार्क तक बाइक रैली निकाली, जिसने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध), संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि नारी शक्ति आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन की प्रतीक है।

About The Author

Leave a Reply