Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में मातृशक्तियों ने गए गीत सुनाई कविताएं

1 min read

नर्मदापुर युवा मंडल ने मातृशक्तियों का पुष्पवर्षा कर किया सम्मान

नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा नेहरू पार्क में प्रति रविवार फन म्यूजिक मस्ती के लिए आयोजित होने वाले सुरीला नर्मदापुरम संगीत कार्यक्रम इस रविवार को मातृशक्ति को समर्पित रहा। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बातया कि यह संगीतमय कार्यक्रम उन रिश्तों को समर्पित रहा जिनके बिना जीवन अधूरा है। माँ, बहन, बेटी और पत्नी यह वो रिश्ते है जो हमारे जीवन की डोर को प्रेम से बाँधकर रखते है। इस संगीत कार्यक्रम में मातृ शक्तियों द्वारा ही गीत गाए गए। कार्यक्रम से जुड़े मनीष परदेशी ने बताया कि इस रविवार को हुए सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में शहर के मातृ शक्तियों का सम्मान भी किया गया। सभी मातृ शक्तियों पर पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। शहर के 50 से अधिक मातृ शक्तियों का इस दौरान सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नपा अध्यक्ष नीतू यादव, समाजसेवी नीरज फोजदार, गीता मीणा, वंदना दुबे विशेष रूप से उपस्थित रही। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम स्थानीय गायक कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने भी इस दौरान भजन गाए। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत , नंदकिशोर यादव, कमल झा, अनुप रिछारिया, विजय चौकसे, सुमित गौर, विशाल दीवान, कमल चव्हाण, सुंदरम अग्रवाल, हरीश मांझी, प्रकाश आहूजा, आरती खंडेलवाल,ज्योति रैकबार, गीता मीना, प्रगति शर्मा, छाया खंडेलवाल, राकेश सराठे, आशीष वर्मा, प्रशांत कन्नौजिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सम्मान के बाद नेहरू पार्क में रविवार शाम को महिलाओं ने भी गीत गाए। तो वहीं किसी ने कविताभी सुनाई।

About The Author

Leave a Reply