Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर चार नपा कर्मी को निलंबित किया

1 min read

नर्मदापुरम्। शुक्रवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने राजस्व वसूली के कार्य में लापरवाही बरतने, शासकीय कार्य में अनुशाहीनता करने के चलते नगरपालिका के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा एआरआई राजेश गोस्वामी, एआरआई मुकेश कदम, एआरआई मनोहरलाल केवट और भृत्य ओमप्रकाश डाबरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। योगेश सोनी ने बताया कि उक्त कर्मचारियों द्वारा राजस्व वसूली, ईकेवायसी, जनसुनवाई एवं बाजार व्यवस्थापन के कार्य में घोर लापरवाही की गई। बार-बार दिए जा रहे निर्देश की अवहेलना करना और अपने कर्तव्य में लापरवाही के चलते इन्हें निलंबित किया गया है।

 

About The Author

Leave a Reply