Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जनसुनवाई में प्राप्त 70 आवेदनों का हुआ समाधान अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर भी मिल रही है आम नागरिकों को राहत

1 min read

नर्मदापुरम । मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान को जिला पंचायत सीईओ  सौजान सिंह रावत ने जनसुनवाई कक्ष में 70 आवेदनकर्ताओं को समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान सीईओ  रावत ने पूर्व जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों मे अधिकारी आवश्यक रूप से कंप्लायंस दर्ज करना सुनिस्चित करें। जनसुनवाई के दौरान समस्त एसडीएम एवं तहसील स्तरीय अधिकारी भी वीसी के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े। जिससे अनुविभाग एवं तहसील स्तर की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को त्वरित रूप से निर्देश जारी किये गये।

मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान  ग्राम शिवपुर,तहसील माखन-नगर निवासी  राजकुमार मीना ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके दो बालक सोहागपुर स्थित निजी स्कूल में अध्ययनरत है। उनके बच्चों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं दी  जा रही है। वह अत्यंत गरीब है, जिसके कारण फीस जमा करने में असमर्थ है। प्रमाण–पत्र प्रदान करने के लिए जनसुनवाई में आवेदन दिया। सीईओ जिला पंचायत  रावत द्वारा संबंधित अधिकारी को उचित निराकरण करनें के निर्देश दिये गये।

एक अन्य मामले में ग्राम खारगावली ढाना,तहसील माखन नगर निवासी श्री मानसिंह कहार ने आवेदन देते हुए बताया कि उनके दिव्यांग पुत्र का निधन खराब स्वास्थ्य के कारण उचित इलाज न मिलने से हो गया था आवेदनकर्ता ने सहायता राशि प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। श्री रावत ने सम्बन्धित अधिकारी को शासन नियमानुसार उचित सहायता प्रदाय करने के लिए निर्देशित किया।जनसुनवाई के दौरान ग्राम शिवपुर तहसील सिवनी मालवा निवासी राजेश कीर ने आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक अन्य मामले में ग्राम शिवपुर तहसील सिवनी मालवा निवासी राजेश कीर ने आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रावत ने ने संबंधित अधिकारी को आवेदन का परिक्षण कर आवश्‍यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिये।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री बृजेंद्र रावत सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply