Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दिन दहाड़े मजनू को समझना भाजपा नेता को पड़ा भारी

1 min read

नर्मदापुरम । आज दिन दहाड़े मजनू को समझना भाजपा नेता को पड़ा भारी शहर के बीचो बीच होम साइंस कालेज के गेट पर दो युवकों ने भाजपा नेता और अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री नागेंद्र तिवारी पर चाकू से हमला करके जिला मुख्यालय की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।  भाजपा नेता तिवारी के हाथ में चोट लगी है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। घटना के बाद युवक मौके से भाग गया जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। विवाद गल्स कॉलेज गेट के पास परिसर में अंदर खड़े दो युवक और एक छात्रा को समझाइश देकर बाहर जाने का कहने को लेकर हुआ।

घायल नागेंद्र तिवारी ने बताया कि वे अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़कर बाहर आ रहे थे। दो युवक और एक छात्रा खड़े थे। उनसे कहा कि यहां ऐसे क्यों खड़े हो। तो उन्होंने कहा कि तुम अपना काम करो। तिवारी ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। उन्होंने तुरंत बचाव करते हुए अपना हाथ उठाया और चाकू हाथ की कलाई में लग गया। जिसके बाद तेजी से खून निकलकर जमीन पर गिरने लगा। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ लग गई। परिचितों के पहुंचने के बाद हमला करने वाले एक युवक को पकड़ लिया गया।

About The Author

Leave a Reply