नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई जनसुनवाई की शिकायत का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
1 min read
नर्मदापुरम्। नगरपाालिका में होने वाली जनसुनवाई का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने लगा है। लगातार तीसरे गुरूवार हुई जनसुनवाई में आई शिकायतों की सुनवाई आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा की गई। जनसुनवाई में आई शिकायतों का तत्काल निराकरण करा दिया गया। साथ ही नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है कि जनसुनवाई में जितनी भी शिकायतें आती हैं उनका त्वरित निराकरण करें।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि गुरूवार को नगरपालिका की जनसुनवाई में जल भराव की समस्या, नाली चोक की समस्या और स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें आई थीं उनका तत्काल निराकरण कर दिया गया है। जनसुनवाई में उपयंत्री दीक्षा तिवारी सहित नगरपालिका की समस्त शाखा का स्टाफ उपस्थित रहा।
