Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के आयोजन हेतु आयुष विभाग द्वारा “पूर्व योगाभ्यास” कार्यक्रम का आयोजन

नर्मदापुरम । आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम हेतु निर्धारित थीम “ एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga for one Earth one Health)  का आयोजन  “योग पार्क”  गतिविधि के अंतर्गत पूर्व योगाभ्यास कार्यक्रम  आज  16 जून 2025  को नेहरू पार्क, नर्मदापुरम में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया गया।

जिसमें अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सभी योग मुद्राओं, आसनों का योगाभ्यास योगा ट्रेनर एवं योग प्रशिक्षक श्री नरेंद्र गौर,श्री कमलेश गौर,श्री रघुवीर सिंह राजपूत,श्री मुकेश मालवीय,श्री नंदकिशोर रघुवंशी,श्री जयंत रावत,श्री पवन रैकवार ,कु.शिक्षा नागर ,कु.मेघा कौशिक,कु.प्राची यादव ,श्रीमती वर्षा यादव द्वारा कराया गया, यह आयोजन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयुष विभाग नर्मदापुरम द्वारा किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ.विमला गढ़वाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास डॉ.एस.आर. करोंजिया कार्यक्रम नोडल अधिकारी के नेतृत्व में डॉ.अक्षय जैन,डॉ.अशोक पुष्कर,डॉ.सविता पुष्कर,डॉ.ललिता उइके एवं आयुर्वेद चिकित्सालय व आयुष विंग के समस्त स्टाफ शामिल हुए।

इस योगभ्यास कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमजनों सहित कुल 107 लोगों द्वारा योगाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें