Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मत्स्य पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता किसान परिवार

1 min read

नर्मदापुरम । विकासखंड पिपरिया के ग्राम धनश्री  की श्रीमती सोमकला पटेल एवं  जोगेन्द्र पटेल ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपने खेत में नवीन तालाब का निर्माण कर मत्स्य पालन का कार्य आरंभ किया।

अनुदान प्राप्त कर उन्होंने फीड मिल, बायोफ्लॉक टैंक तथा तालाब की स्थापना एवं संचालन के लिए आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विभाग द्वारा निरंतर सहायता प्रदान की गई जिससे उनका उत्पादन 50 से 60 टन तक पहुँच गया। इस उत्पादन से उन्हें 20 से 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

श्रीमती पटेल बताती हैं कि इस योजना से न केवल मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी अभूतपूर्व सुधार आया है। उन्हें पूर्व की तुलना में अधिक आमदनी हो रही है, जिससे परिवार की आजीविका मजबूत हुई है।

आस-पास के इच्छुक मत्स्य कृषकों को भी प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें