Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दिव्यांगजनों को दी जाने वाली ₹600 मासिक पेंशन को बढ़ाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया – कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा का सोमवार  को नर्मदापुरम जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय जनसमुदाय उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाओं और जोरदार नारों के साथ मंत्री कुशवाहा का आत्मीय अभिनंदन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी ने बताया माननीय मंत्री का आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है मंत्री का मार्गदर्शन हम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। मंत्री जी का यह स्वागत कार्यकर्ताओं की भावनाओं का प्रतीक है। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने जानकारी दी कि मंत्री जी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कुशवाहा जी ने बताया कि दिव्यांगजनों को दी जाने वाली ₹600 मासिक पेंशन को बढ़ाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है, जिससे उन्हें शीघ्र ही बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नर्मदापुरम जिले के सर्वांगीण विकास में वे हरसंभव सहयोग करेंगे।
इस दौरान भाजपा संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अमित माहला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, बृजकिशोर पटेल, विनोद बर्मा, अभिषेक कनौजिया, संजय रैकवार, डॉ.पंकज पहाड़िया, बसंत चौहान,गोविंद महतो, विपुल चौधरी, नरेन्द्र पटेल, दौलत यादव, मनोज चौरे, गब्बर राजपूत, अतुल शुक्ला नितिन यादव, सुमित गौर, प्रशांत मनवारे विजय भंगारे, संतोष मीना, अखिलेश व्यास, राजेश रैकवार, विवेक मिश्रा,संदीप लोगरे, अमिल तिवारी, बलराम सोनी ,सुरेंद्र चौहान, बसंत कीर, हिमाचल सिंह, हरीश माझी, बालेंद्र पटेल, बृजेश अन्नू चौरे,श्यामू पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें