Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सांसद के “जनता कार्यालय” का विधिवत शुभारंभ 5 जून को, आमजनों की समस्याओं का होगा निराकरण – दर्शनसिंह चौधरी

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी का नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर “जनता कार्यालय” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह जानकारी रविवार को पत्रकार मिलन समारोह के अंतर्गत प्रेसवार्ता में सांसद चौधरी ने यह जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान दी । आमजनों की शिकायतों के निराकरण के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर समस्या का समाधान करेंगे
आमजन द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निराकरण भी किया जायेगा । सांसद दर्शनसिंह चौधरी को शासकीय आवास आवंटित हुआ है, जिसका विधिवत शुभारंभ 5 जून को होगा। सांसद के शासकीय आवास का नाम ,जनता कार्यालय, दिया गया है। महीने के पहले रविवार को जनता कार्यालय में दिनभर बैठकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी आम लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस प्रेसवार्ता में भाजपा संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय,विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ,जिला महामंत्री मुकेश मैना,भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत,मनोज शर्मा,नीतिराज पटेल,अनिल दुबे,रोहित गौर,गोकुल पटेल,अनिल चौबे, रामनरेश चौहान,रामकुमार पटेल,गजेंद्र चौहान,राहुल पटवा,राहुल ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता व शहर के सभी पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें