Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महिला की हत्या का मामला 24 घंटे अंदर सुलझाया आरोपी गिरफ्तार, अपराध में प्रयुक्त हथियार भी जब्त

1 min read

नर्मदापुरम् । 24 घंटे पहले आनंद नगर में महिला की हत्या के आरोपी पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त हथियार और महिला की अन्य सामग्री जब्त की गई,

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका शिवानी यादव पति अरविंद यादव उम्र 23 साल जो कि प्रदीप यादव के मकान आनंद नगर में रहते थे। जिनका स्थायी पता ग्राम धुरगाड़ा थाना डोलरिया है । दिनांक 16-17/05/2025 की रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा मृतिका के निवास स्थान प्रदीप यादव के मकान आनंद नगर नर्मदापुरम मे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। जो उक्त मर्ग जांच के आधार पर थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 380/25 धारा 103,332 (बी) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुस्करन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देशन में एसडीओपी पराग सैनी  द्वारा तत्काल थाना कोतवाली नर्मदापुरम की एक टीम गठित कर उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मर्ग जांच एवं अपराध विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यो एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के मौसेरे देवर राकेश पिता रमेशचंद यादव उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राकेश यादव के मृतिका से संबंध होने से मृतिका द्वारा आरोपी की पुलिस में रिपोर्ट की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के कारण मृतिका की हत्या करना बताया है। आरोपी राकेश यादव के बताए अनुसार अपराध में प्रयुक्त हथियार रेडियम कटर, मोबाईल मृतिका के मंगलसूत्र का पेंडिल, पायल व अन्य वस्तुओं को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी सौरभ पांडे, उनि विशाल नागवे, उनि शरद बर्डे, अनुज बघेल, उनि दीपिका लोखंडे, सउनि सुखनंदन नरें, राउनि सुशील कुशवाह, प्रआर विशाल, प्रआर वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रआर अरुण दुबे, प्रआर अनुप रघुवंशी, आर राजकुमार झपाटे, कपिल विश्वकर्मा, विनोद, संदीप जोशी, आशीष, रामकिशोर, वैभव श्रीवास्तव, आर पंकज यादव, आर. अभिषेक नरवरिया साइबर शाखा, महिला आर योगिता चौहान* सीसीटीवी कंट्रोल रूम, राहुल दुबे सीसीटीवी कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

About The Author

Leave a Reply