Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

खापाखुर्द ग्राम केशला के रास्ते अवैध उत्खनन जोरो पर

1 min read

रिपोर्टर : – राजकुमार पटेल

बनखेड़ी । ग्राम खापाखुर्द ग्राम केशला के रास्ते अवैध उत्खनन जोरो पर है सूत्रों की माने तो सालीचौका क्षेत्र समेत साईखेड़ा से लगे दूधी नदी के कुछ घाटों के खदान खरीदी है, अब कोई कंपनी अवैध रूप से केशला गांव के रास्ते खापा खुर्द गांव में नर्मदापुरम की राजस्व सीमा में अवैध रूप से पोकलेन और दो दो जेसीबी की मदद से हजारों डंफर रेत उठा कर स्टॉक जमा कर रही है वहीं इस मामले में जब हमने ग्रामीणों से बात की तो नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि ये खदान स्वीकृत नहीं है लेकिन अपने गुर्गों की दम पर उत्खनन वाली कोई कंपनी हजारों डंफर रेत निकाल चुकी जो दूधी नदी पहले बारह महीने बहती थी आज बो बिल्कुल सूखी पड़ी है और किसी कंपनी ने पूरी नदी में लीड बना कर अवैध उत्खनन जोरो पर कर रखा है ग्रामीणों ने बताया कि भैया हमारी इतनी हिम्मत नहीं की हम उत्खनन वालों से कोई बात कर सके हमारे यहां जमीन का वाटर लेवल बहुत नीचे चला गया है और ओवरलोड ट्रक ओर डंफर के कारण एक्सीडेंट जैसी घटनाएं आम हो गई है और हम अपने उपयोग के लिए एक ट्राली रेत भी नहीं ला सकते अंदर ही अंदर बहुत आक्रोश है शासन प्रशाशन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है इससे लाखों रुपया का राजस्व का भी घाटा लगातार हो रहा है वहीं इस नदी को मां अंजना की बेटी ओर श्री हनुमान जी की बहन मानकर लोग पूजा अर्चना करते है वहीं ये अवैध उत्खनन करने वालो को ना राजस्व की फिक्र है ना ही किसी धार्मिक मान्यता की दूधी नदी के पूरे घाटों पर अवैध उत्खनन जोरो पर है खापा कामती पलिया पिपरिया परसवाड़ा सुरेला अन्हाई बारछी डूमर समेत सभी घाटों पर टैक्टर ट्राली से अवैध उत्खनन चरम पर है पर शासन प्रशासन इस पर चुप्पी साधे है देखते है उत्खनन करने वालों पर कब तक मेहरबान रहता है और जनता की ये मोन शक्ति कब जवाब देगी बनखेड़ी क्षेत्र की दूधी नदी रेत माफियाओं के लिए अच्छा पैसा छापने वाली मशीन बन गई है और इन मुद्दे को उठाकर लोगों को जागृत करने वाले चुप्पी की किस्त ले रहे है

 

इन्होंने कहा-

मुझे आपसे इस बात की जानकारी लगी में मौका पर दिखवा लेती हु , अंजू लोधी तहसीलदार बनखेड़ी

 

About The Author

Leave a Reply