NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रामनवमी की पूर्व संध्या पर निकाली गई भगवा वाहन रैली

1 min read

रिपोर्टर:- शिवकुमार पटेल
सोहागपुर । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इसके लिए नगर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर प्रति वर्षा अनुसार भगवा वाहन रैली स्थानीय शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर रामगंज तीग़ड्डा से रामगंज रिपटा,खेड़ापति मंदिर मातापुरा से बिहारी चौक, कन्या शाला रंगीराम चौराहा, पुराने थाने के सामने होते हुए श्रीराम चौराहा, पलकमती ब्रिज से मारूपुरा स्टेशन तीगड्ढा, शास्त्री चौक (बैंक चौराहा) फिर पलक मती ब्रिज से श्रीराम चौराहा, कमानिया गेट, बिहारी चौक से होते हुए बड़ी मस्जिद के सामने से रामगंज रिपटे से होते हुए वापस रामगंज टिगड्ढा पहुंची, जहां से यह वाहन रैली जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने से होते हुए शास्त्री चौक बैंक चौराहा पर जाकर संपन्न हुई। श्री राम जन्मोत्सव समिति के सदस्य अधिवक्ता शिवकुमार पटेल ने बताया वाहन रैली के समापन पर हमने समस्त राम भक्तों से श्री राम जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में पधारने का आग्रह किया है एवं वाहन रैली में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.