Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बच्चों ने भी उठाई जल संरक्षण की जिम्मेदारी, तवा नदी किनारे चलाया गया जागरूकता अभियान”

1 min read

नर्मदापुरम । ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी द्वारा जल संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान तवा नदी के किनारे आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने बोरीबंधन के माध्यम से नदी के जल को संरक्षित करने का संदेश दिया और पानी की एक-एक बूंद की कीमत समझने की शपथ ली।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संकट की गंभीरता से अवगत कराना और जल संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित करना था। बच्चों ने अपने उत्साह और जोश से यह सिद्ध कर दिया कि अगली पीढ़ी जल संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार है।

कार्यक्रम में ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री साहिल तिलोटिया सहित संस्था के कई युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नदी तट की सफाई कर बोरीबंधन किया और जल स्रोत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply