Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने तारांकित प्रश्न 305 के माध्यम से जानकारी मांगी

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । संसद भवन में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने तारांकित प्रश्न 305 के माध्यम से सांसद होने के साथ-साथ एक कृषक होने के नाते भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।

आदरणीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान  ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के किसान हितैषी निर्णयों की आंकड़ो सहित जानकारी दी। किसान की आय बढ़ाने के लिए किसान सम्मान निधि, फर्टिलाइजर सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड, संस्थानगत लोन 7 लाख करोड़ से बढ़कर 25 लाख करोड़ तक किया गया जिससे किसानों की आय बढ़ सके। दलन मिशन, तिलहन मिशन ऐसे एक नहीं अनेकों उपाय किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोदी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। एमएसपी के मामले में बताया कि एमएसपी तय करने का काम किया है तो सिर्फ मोदी सरकार ने किया है। गेहूं चावल तिलहन पर लगातार  एम. एस. पी  बढ़ाई जा रही है।

 

About The Author

Leave a Reply