Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एटीएम बदलकर घटना को अंजाम देने वाला ठग गिरफ्तारी ।

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । थाना कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर सराफा से खरीदी करने वाला ठग की गिरफ्तारी की। ठग के पास से 29 एटीएम कार्ड , दो सोने की अंगूठी और स्कूटी जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र एवं अनुविभागीय अधिकारी पराग सैनी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की गई । यह पूरा मामला 3 मार्च को फरियादी अलशिफा खान ने केस दर्ज कराया था। फरियादी पैसे निकालने के लिए मेन रोड पर स्थित एस बी आई एटीएम मशीन गयी थीं जो पैसे नहीं निकलने पर, एटीएम के पास अंजान व्यक्ति ने फरियादी से बोला की मैडम में पैसे निकाल देता, उसी दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदल कर रुपए निकाल लिए। घटना के करीबन 10 मिनट बाद मैसेज आने पर ठगी का पता चला । एटीएम से 40,000 नगद निकाले एवं 50,337/- रु की शॉपिंग की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हुलिया का व्यक्ति के संबंध में सूचना दी गई, सूचना पर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया गया, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा एवं तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति से 29 विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड, 2 सोने की अंगूठी, 1 आई-फोन एवं पटना में प्रयुक्त सफ़ेद रंग की बिना नंबर की एक्टिवा को जप्त किया। उसका नाम विनोद पिता डालचंद गौतम तिलक वार्ड रेल्वे स्टेशन के पास थाना छपारा जिला सिवनी का होना बताया। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया । आरोपी द्वारा इस प्रकार की घटना थाना इटारसी एवं अन्य जिलो में की गयी, इस सफलता में मुख्य भूमिका निरी सौरभ पाण्डेय, उनि शरद बर्डे, उनि सुरेश चौहान, उनि अनुज बघेल, सउनि सुखनंदन नरें, प्र०आर० 118 विशाल भदौरिया, प्र०आर० 583 रितेश यदुवंशी, आर749 राजकुमार झपाटे, आर 709 अंकित धनगर, आर 717. रवि कुशवाह, आर 305 कपिल विश्वकर्मा एवं आर 700 शंकर धुर्वे की रही।

About The Author

Leave a Reply