Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ कलेक्टर और नपाध्यक्ष ने कुंए की पुताई कर दिया प्राचीन जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन जल स्रोतों का रखरखाव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा समाधि स्थल पर कलेक्टर सोनिया मीना, जिंप सीईओ एसएस रावत, एसडीएम नीता कोरी, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत और नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर ग्रीष्मकालीन ऋतु को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ का भी उद्याटन किया गया।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव के साथ जनप्रतिनिधिगणों और अधिकारीगणों द्वारा संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा समाधि स्थल पर स्थित प्राचीन कुंए की पुताई कर जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों और नगरपालिका की टीम को निर्देशित किया गया कि नगर में स्थित समस्त प्राचीन कुंए, बाबड़ी और जलस्रोतों का संरक्षण किया जाए। उनकी साफ सफाई कर उनको संरक्षित किया जाए। भू जल रिचार्ज के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं।

प्याऊ का उदघाटन

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा समाधि स्थल पर ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए प्याऊ का भी उदघाटन किया गया। समाधि के महंत डॉ साहब ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। उनकी पेयजल परेशानी को दूर करने के लिए यह प्याऊ का शुभारंभ कलेक्टर एवं नपाध्यक्ष द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत, एसडीएम नीता कोरी, सिट्री मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिध महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, विकास नारोलिया, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत सहित नगरपालिका के उपयंत्री, पार्षदगण और पार्षदप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply