मप्र सरकार के पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे की द्वितीय पुण्य तिथि पर सेवा दिवस मनाया
1 min read
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । मप्र सरकार के पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे की द्वितीय पुण्य तिथि पर सेवा दिवस के रूप में मनाया,विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने बताया कि परम श्रद्धेय दादा के द्वितीय पुण्यतिथि पर विवेकानंद युवा मंडल द्वारा सर्वप्रथम सत्य साई सेवा समिति के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल एवं शरबत का यात्रियों को वितरण किया गया । इसके तत्पश्चात संकल्प मूकबधिर संस्था में अध्यनरत विद्यार्थियों को भोजन वितरण किया गया ,तथा इसके बाद बांद्रा भान स्थित आश्रम वृद्ध आश्रम में 30 वृद्ध जनों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हंस राय ,केशव उर्मिल, कमलराव चव्हाण, अजय शर्मा, देवी सिंह राजपूत गणेश यादव ,रिजवान हैदर चमनपुरी गोस्वामी, द महेश बावरिया ,क्रतेश पिपरदे, अनुप रिछारिया ,बलराम मिश्रा, छगनलाल आठनेरे, राधेश्याम, राधा गौर, शशांक गौर, महेश मूलचंदानी, के एन त्रिपाठी, रामदास बंसत, संतोष गुर्जर, हेमंत, एवं विवेकानंद युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे


