महिला सशक्तिकरण संसदीय स्थायी समिति की सदस्य बनीं राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम: लोकसभा में महिला सशक्तिकरण संसदीय स्थायी समिति का गठन लोकसभा सांसद डॉक्टर डी. पुरुन्देशवरी जी की अध्यक्षता में किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण संसदीय समिति का गठन लोकसभा के माननीय अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। यह समिति संसद के दोनों सदनों के सदस्यों (सांसदों) से बनी होती है। इसमें सभी दलों के सांसद शामिल होते हैं। यह समिति महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम करती है।
Related posts:
जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक बकुल लाड़ ने किया पौधारोपण
June 17, 2025मध्य प्रदेश
भगवान चित्रगुप्त पर टिप्पणी करने को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा से माफी मांगने की मांग,अखिल भारतीय कायस...
June 16, 2025नर्मदापुरम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पचमढ़ी हेलीपैड पर किया आत्मीय स्वागत
June 16, 2025मध्य प्रदेश