Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दो माह से काम बन्द मैटेरियल सड़क पर पड़ा, आवागमन में हो रही परेशानी 

1 min read

रिपोर्टर : – राजकुमार पटेल

बनखेड़ी । नगर परिषद द्वारा मेन चौराहे पर नाला चौड़ीकरण किया जा रहा है , ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा कार्य  कर दो माह से कार्य बंद है । निर्माण हेतु जो मैटेरियल उपयोग किया जा रहा बो सड़क के आजू बाजू रखा हुआ है जिससे आवागमन में चौराहे पर राहगीरों को परेशानी हो रही है, नाला निर्माण की लागत करीब 17 लाख है इसका ठेका विराज कॉन्ट्रडेक्शन कंपनी पिपरिया ने लिया है यहां पर करीब 12 गुमठी थी जिनको हटा कर कार्य किया जा रहा था अभी तक दुकान ना खुलने के कारण सभी गुमठी वाले आर्थिक रूप से परेशान है और बेरोजगारी के करीब पहुंच गए है । नगर परिषद की लापरवाही के कारण चौराहे पर कल से जो रेलवे गेट बंद होगा जिसका वैकल्पिक मार्ग चौराहे से रहेगा ऐसी अव्यवस्थाओं के कारण यातायात प्रभावित रहेगा ।

इस पर नगर उपयंत्री चंदशेखर गढ़पाल ने कहा ठेकेदार से बात हो गई है लगभग एक दो दिन में काम चालू हो जाएगा साइड पर ठेकेदार का निर्माण मैटेरियल भी रखा है
इस पर नगर परिषद अध्यक्ष हरीश कुमार मालानी ने कहा कि मैने ठेकेदार से बात की है लगभग कल से काम चालू हो जाएगा हमने ठेकेदार को बोल रखा है जल्दी काम चालू करवाओ नहीं तो आप लिख कर दे दो हम दूसरे ठेकेदार से काम करा लेंगे यहां जनता को जवाब हमे देना पड़ता है और गुमठी वालो अच्छी दुकान का निर्माण करके उनको प्रदान करेंगे ।

About The Author

Leave a Reply