जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया फेफरताल तालाब में किया गया श्रमदान
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा जिले भर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत फेफरताल में जल संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और जल की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान तालाब स्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही श्रमदान किया गया एवं सभी सहभागियों ने जल बचाओ की शपथ ली। इस दौरान संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक पवन सहगल सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts:
नवांकुर अभियान के तहत औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
July 25, 2026मध्य प्रदेश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
July 25, 2026मध्य प्रदेश
नए एसडीएम कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण 151 पौधों लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
July 25, 2026मध्य प्रदेश
