Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के प्रयासों से कलेक्टर ने लिया संज्ञान, आंवली घाट का किया निरीक्षण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गुरुवार को आंवली घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा के अवरुद्ध जल प्रवाह और घाट पर हो रहे प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के प्रवाह को सुचारू करने और घाट के सौंदर्यीकरण के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला जी के प्रयासों का दिखा असर

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने हाल ही में जिला मुख्यालय पर कलेक्टर से भेंट कर आंवली घाट की स्थिति को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने घाट पर जल प्रवाह में आ रहे अवरोध और बढ़ते प्रदूषण की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

निरीक्षण के दौरान सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, मंडल अध्यक्ष सुनील गौर, दीपक पालीवाल, सरपंच रामजीवन साध,भाजपा के कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के प्रयासों की सराहना की और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही मां नर्मदा के प्रवाह में सुधार होगा और आंवली घाट का सौंदर्यीकरण कर इसे स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें