ग्राम पालनपुर में श्रीमद भागवत कथा में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने पहुंचकर लिया आशीष, सुनी कथा

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। ग्राम पालनपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के आखिरी दिन नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव कथा सुनने पहुंची। उन्होंने कथा वाचक मुक्तामणि तिवारी का पुष्पहार से स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित भी उपस्थित थीं।
ध्यान रहे कि समीपस्थ ग्राम पालनपुर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा 6 मार्च से 12 मार्च तक किया गया था। कथा समापन, हवन एवं भंडारा का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
Related posts:
मूंग खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया आभा...
July 10, 2025मध्य प्रदेश
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की सांसद निधि से दो निर्माण कार्य के लिए 7.97 लाख रुपए की स्वीक...
July 10, 2025मध्य प्रदेश
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की सांसद निधि से 28 हितग्राहियों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता राश...
July 9, 2025मध्य प्रदेश