NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सूर्य पूजा गोपूजा के साथ ही भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण: –
नर्मदापुरम (निप्र)। डोंगरवाड़ा में पांच दिनों से भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन दिवस पर रविवार को विशाल भंडारे ओर दोपहर 2 बजे महाआरती का आयोजन होगा। नर्मदा महाआरती के संयोजक प्रशांत दुबे मुन्नू ने बताया कि उन्होंने महाआरती के लिए भगवान जगन्नाथ जी एवं माँ नर्मदाजी की महाआरती के लिए वाराणसी से आरती के नए पात्र बुलवाए हैं। महाआरती के नवीन पात्रों में 5 नग मुख्य आरती, 5 नग कपूर दानी, 5 नग दशांक दानी और 5 नग चॅवर बुलाए हैं। इन पात्रों से पहली बार भगवान जगन्नाथजी की मूर्तियों महाआरती की जाएगी। समिति सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर
पुण्यलाभ अर्जित करने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। बाबा बलिया ने दिया आशीष, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं शनिवार को पद्मश्री बलिया बाबा ने सभी को आशीष दिया और कहा कि भगवान जगन्नाथ की इस क्षेत्र पर बड़ी कृपा है। उन्होंने डोंगरवाड़ा का नया नामकरण किया। भगवान के आने के बाद अब इस गांव का नाम अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रभु माता नर्मदा के निर्देश से आए हैं। इसमें प्रसाद दासजी का विशेष योगदान है। विधायक डा सीताशरण शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र के उत्थान की आधारशिला सिद्ध होगा। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने भी संबोधित किया। विधायक विजयपाल सिंह भी भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में अरविन्दाचार्य महाराज, पं जीपी खड्डुर, भालचंद्र खड्डुर, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, नपाध्यक्ष नीतू यादव, बुदनी नपाध्यक्ष सुनीता मालवीय, अर्जुन मालवीय, दिल्ली जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष रविंद्र प्रधान, समिति के अध्यक्ष अजय रथ, सरपंच माखन कीर, प्रशांत हरने, ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना पुरोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। अतिथियों ने ठाकुर राजा को मुकुट और शस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में आने की असमर्थता बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखित संदेश भेजा और शुभकामनाएं प्रेषित की। बाबाजी प्रसाद दास ने मंदिर निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की ठाकुर राजा डा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन संतोष व्यास ओर प्रमोद शर्मा ने किया।

About The Author

Leave a Reply