Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन पिपरिया, सोहागपुर,बनखेड़ी के द्वारा बनखेड़ी में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

1 min read

संवाददाता विकास गौतम बनखेड़ी कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के द्वारा विशाल तिरंगा रैली बनखेड़ी में निकाली गई ,इस रैली में भूतपूर्व सैनिकों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक समाजसेवियों विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ साथ विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया रैली सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से प्रारंभ हुई तथा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः गाडरवारा तिराहा पर समापन हुआ।

समापन कार्यक्रम में सैनिकों को अपने रेस्टोरेंट पर निशुल्क भोजन कराने वाले बाड़ी बरेली (रायसेन) के फूल सिंह राजपूत का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं वीरनारी फातिमा बी का शाल एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। इसके बाद भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के समस्त सदस्य बुजुर्ग बीमार भूतपूर्व सैनिक राम सिंह पटेल के ग्रह ग्राम बाचावानी पहुंचे जहां पर उनको सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज तथा युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना था। इस सद्भावना रैली में आम जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

About The Author

Leave a Reply