NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला जनजातीय गौरव दिवस हम सभी के लिए गौरव की बात है : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

नर्मदापुरम। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के संबंध में पत्रकारों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के नर्मदा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा प्रदेश में भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि नर्मदा पुरम में भी जनजातीय गौरव दिवस का गरिमा में आयोजन विकासखंड केसला के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।

सांसद श्री चौधरी ने इस दौरान जनजातीय समुदाय के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा विभिन्न उन्नयन कार्यक्रमों की जानकारी भी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जनजाति वर्ग में सकल सेल एनीमिया की समस्या पर नियंत्रण करने के लिए विभागीय संस्थाओं एवं छात्रावासों में अध्यनरत विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की जाकर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अवधि में अब तक कुल 111744 विद्यार्थियों की जांच की गई है। इसी प्रकार महाविद्यालय में भी जनजातीय समुदाय के अध्यनरत विद्यार्थियों को बढ़ा रहे थे एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष के पूरे 12 महीना में मैं संचालन किया जाने की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। संसद के श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक मार्गदर्शन तथा कोचिंग पढ़ाई किए जाने हेतु 10 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाने के लिए भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार उन्होंने अन्य उपलब्धियां की चर्चा करते हुए पत्रकारों को जनजातीय समुदाय के उत्थान एवं उनके उन्नयन के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, सर्व सुविधा युक्त विद्यालयों, छात्रावासों आदि का संचालन किया जा रहा है तथा नवीन निर्माण के लिए भी स्वीकृति शासन द्वारा जारी की जा चुकी है।

इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जिले में जनजाति उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत 83 ग्रामों में आदि सेवा केदो की स्थापना तथा इन केन्‍द्रों पर समुदाय की समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई आयोजनों की भी जानकारी सभा में उपस्थित पत्रकार बंधुओ को दी गई। उन्होंने बताया कि इन आदि सेवा केन्‍द्रों के माध्यम से जनसुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किया जाता है। सांसद श्री चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को बढ़ा रहे थे शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 40 छात्रावास एवं आश्रम शालाएं संचालित है जिसे 2194 विद्यार्थी लाभ अर्जित कर रहे हैं। इसी के साथ तीन विशिष्ट आवासीय संस्थाएं संचालित हैं जिनमें 1156 विद्यार्थियों को गुणवत्ता अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही। अपने संबोधन के दौरान सांसद श्री चौधरी ने जिले में जनजातीय वर्ग के लिए शान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा उनसे लाभान्वित हो रहे सामुदायिक लोगों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें उन्होंने 3621 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, 3191 विद्यार्थियों को आवास सहायता, 3775 जनजाति वर्ग को वन अधिकार अधिनियम के तहत वन अधिकार प्रदान किए जाने जैसी उपलब्धियां के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने आगामी भविष्य में भी सांदीपनि विद्यालय तथा छात्रावासों आदि से जनजाति वर्ग विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हो रहे निर्माण कार्य तथा अन्य कार्यवाहियों की जानकारी भी दी।

सांसद श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमेशा जनजाति समुदाय के उन्नयन के कार्य किए गए हैं तथा आगे भी निरंतर ही इसी प्रकार जारी रहेंगे। प्रदेश की जनजातीय गौरवपूर्ण विरासत को भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। पचमढ़ी में आयोजित राजा भभूत सिंह को समर्पित मंत्री परिषद की बैठक इस बात को सटीकता से प्रमाणित करती है। उन्होंने कहा कि आगामी भविष्य में भी इसी प्रकार जनजातीय समुदाय के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा जनजातीय वर्ग के जो भी अधिकार हैं उन्हें सभी अधिकार उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग विवेक नागवंशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *