मेला स्थल पर लगी दुकानों पर किया स्पाट फाइन,51 हजार से अधिक का किया जुर्माना ।
नर्मदापुरम । मेला ग्रांउड पर मेले की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी अवैध रूप से दुकानें लगाकर बैठे हुए दुकानदारों पर मंगलवार को नगरपालिका की टीम द्वारा गंदगी और कचरा फैलाने पर स्पाट फाइन किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द अपनी दुकानें मेला स्थल से हटा लें। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने नेतृत्व में नपा की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। श्री सोनी ने बताया कि मेला अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी दुकान लगाए हुए दुकानदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। आगामी मेले के आयोजन के दौरान इन्हें दुकानें आवंटित नहीं की जाएगी। 51 हजार रुपए से अधिक का स्पाट फाइन किया गया है और दुकान हटाने की अंतिम चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान एआरई रवि सूर्यवंशी, मूर्तिसिंह राजपूत, सुनील राठौर, सुनील अवस्थी, राजेश गोस्वामी और अतिक्रमण दल सहप्रभारी सुनील राजपूत शामिल थे।
