NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विद्यारंभ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव 

नर्मदापुरम्। एक बच्चे के जन्म से लेकर पूरे जीवन में कई तरह के संस्कार या अनुष्ठान होते हैं। आंगनबाड़ियों में इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें मंगल दिवस, गोद भराई, अन्नप्रसंन के साथ ही अब विद्यारंभ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह बात आदमगढ़ वार्ड नंबर 19 के सेक्टर 3 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 20 आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहीं। कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा देने हेतु विद्यारंभ योजना प्रारंभ की गई है। इसके बाद बच्चे प्राइमरी स्कूल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उसके जीवन के शुरूआती दौर यानी शैशव अवस्था में होने वाले सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है विद्यारंभ संस्कार। बच्चा जब पढ़ाई शुरू करता है, तो उससे पहले विद्यारंभ समारोह का आयोजन किया जाता है। विद्यारंभ समारोह बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहां उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि आप अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं।

इस अवसर पर वार्ड 19 से पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया द्वारा स्वागत भाषण देते हुए नपाध्यक्ष नीतू यादव का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के ऋषभ शुक्ला, सुपरवाईजर कविता सैनी, कार्यकर्ता पूनम तिवारी, अन्य आंगनबाड़ियों की कार्यकर्ता, स्कूल की प्राचार्य रैन टिग्गा सहित बड़ी संख्या में नन्हें मुन्ने बच्चे, उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

 

————————–

About The Author