NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा की गई जनसुनवाई 

नर्मदापुरम्। नगरपालिका में हर गुरूवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित शाखाओं के प्रभारियों से कहा कि जो भी जनसुनवाई में समस्याएं आती हैं उनका तत्काल निराकरण कर उसकी जानकारी दें।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नगरपालिका में प्रति गुरूवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर शुरू की गई है। जिससे जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

आज जनसुनवाई करते हुए सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा 10-12 आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदन पर सुनवाई करते हुए उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान करने के निर्देश संबंधित शाखाओं को दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, टेक्स चालू करने और साफ सफाई से संबंधित समस्याएं आई । जिसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान पार्षद 33 की पार्षद वंदना विमल चुटीले, राहुल गौर, पार्षद प्रतिनिधि अर्पित मालवीय, उपयंत्री रीना गुप्ता, दीक्षा तिवारी आदि उपस्थित थे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *