NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम का पहला सर्वाधिक ईनामी राशि वाला डे- नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 16 दिसंबर से प्रारंभ होगा 

नर्मदापुरम। सर्वाधिक ईनामी राशि वाला डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, जो कि 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 21 दिसंबर तक चलेगा, जिसमे प्रथम पुरुस्कार 111111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) एवं द्वितीय पुरस्कार 55555 ( पचपन हजार पांच सौ पचपन) एवं आकर्षक ट्रॉफिया रहेगी। क्रिकेट का यह महासंग्राम स्थानीय एस एन जी ग्राउंड में खेला जाएगा, जिसमे नर्मदापुरम संभाग एवं बुधनी तहसील की 16 टीमे हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में राज्य एवं राज्य के बाहर के बड़े-बड़े खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करते नजर आएंगे, प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी संभाग के एवं 4 खिलाड़ी संभाग के बाहर प्रदेश या देश के किसी भी राज्य के खिलाड़ियों का चुनाव अपनी टीम में कर सकते हैं। इससे राज्य के बाहर की प्रतिभाएं भी नर्मदापुरम की धरा पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएगी। टूर्नामेंट का आयोजन फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहा है, इस आयोजन में फ्रेंड्स क्लब खेल के साथ-साथ अनेक प्रतिभाओं का भी सम्मान करेगा, इस आयोजन का आगाज क्रिकेट, म्यूजिकल इवेंट्स एवं अवॉर्ड्स के साथ होगा, इसी वजह से ही इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट फ्रेंड्स कप का इंतजार खिलाड़ी और युवा कर रहे है। आयोजन समिति की ओर से विवेक भदौरिया ने बताया कि फ्रेंड्स क्लब खेल एवं खिलाड़ियों के लिए हमेशा कुछ अनूठा करता आया है, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में प्रेरित करना है। ऐसे आयोजन युवाओं में एकता, अनुशासन, विश्वास और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *