NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भारत–मेडागास्कर मैत्री समूह की सदस्य बनीं माया नारोलिया

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया को 18वीं लोकसभा के कार्यकाल हेतु भारत–मेडागास्कर संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह मैत्री समूह भारत और Madagascar के बीच संसदीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित किया गया है। इस समूह के माध्यम से दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद, सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा।

नियुक्ति पर श्रीमती माया नारोलिया ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि भारत और मेडागास्कर के मध्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कूटनीतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें और अधिक मजबूत बनाने में संसदीय मैत्री समूह की अहम भूमिका होगी।

श्रीमती नारोलिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंच के माध्यम से दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद, सहयोग एवं आपसी समझ को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगी तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त इस जिम्मेदारी के लिए पुनः आभार प्रकट किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *