NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदा की अविरल धारा के लिए मातृ-शक्तियों ने लिया संकल्प, हर रविवार चल रहा स्वच्छता अभियान

नर्मदापुरम। नर्मदा के दर्शन मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है, किंतु इसकी पवित्रता को अक्षुण्ण रखना हम सबका परम कर्तव्य है। इसी भावना के साथ अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्तिओं ने रविवार को स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान विगत तीन वर्षों से निरंतर चल रहा है। मातृ शक्तियों ने मां नर्मदा की अविरल धारा बहती रहे इसका संकल्प लिया है और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान ममता तिवारी, प्रीती खरे, मनोज वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, रश्मि सक्सेना, विजय वर्मा, लालता प्रसाद, केशव वर्मा, और सी.बी. खरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।अभियान के दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि नर्मदा न केवल हमारी जीवनदायिनी है, बल्कि यह विश्व स्तर पर एक आध्यात्मिक केंद्र भी है। उन्होंने कहा यह वही तट है जहां महान ऋषि-मुनियों ने कठोर तपस्या की है। फूल-माला और पूजन सामग्री को जल में डालना स्वच्छता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा नर्मदा को सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर नागरिक का उत्तरदायित्व है।

आस्था और पर्यावरण का संगम

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अगले दिन, घाटों पर विसर्जित की गई पूजन सामग्री और फूल-मालाओं के कारण गंदगी का अंबार लग गया था। श्रद्धालुओं द्वारा अनजाने में किए गए इस काम से मां नर्मदा के जल की निर्मलता प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए कायस्थ समाज की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने श्रमदान कर घाट को पुनः स्वच्छ बनाया। नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा और मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने घाटों की सफाई की।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *