NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

माँ इच्छापूर्ति देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष बने महेंद्र यादव

नर्मदापुरम। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मीनाक्षी चौक स्थित माँ इच्छापूर्ति देवी मंदिर प्रांगण में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव को मंदिर समिति का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं मंगेश राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने पर सहमति जताई।

इस दौरान डॉ. श्रवण मालवीय, डॉ. विभोर दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, राजेश तिवारी, एडवोकेट गोविंद दुबे, प्रकाश गौर, हरीश सादवानी, उदय सिंह ठाकुर, चंद्रभान सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजीव खापरे, शैलेन्द्र कौरव, पीताम्बर जोशी, रामभरोस मीना, कपिल चौहान और सुनील गोरे, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महेंद्र यादव के अध्यक्ष बनने पर उनके इष्ट मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

About The Author