NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

श्रम निरीक्षक ने त्‍वरित कार्यवाही करते हुए, श्रमिको को उनके बकाया वेतन का कराया भुगतान

 नर्मदापुरम। जिले के ग्राम चपलासर में नाली निर्माण के कार्य में मजदूरी का कार्य बैतूल के 4 श्रमिकों से ठेकेदार विशाल चौधरी द्वारा कराया गया। ठेकेदार द्वारा बकाया वेतन नहीं मिलने पर परेशान होकर श्रमिकों द्वारा श्रम विभाग नर्मदापुरम में शिकायत दर्ज कराई गई। श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठेकेदार से संपर्क किया और श्रमिकों को 8 हजार रुपये का बकाया वेतन का भुगतान दिलाया। सभी श्रमिक होली के त्‍यौहार पर खुशी-खुशी वेतन लेकर अपने-अपने घर गये।

 

About The Author

Leave a Reply