जनसुनवाई में आए 32 आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश
नर्मदापुरम । मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजन सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आए 32 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली। जनसुनवाई में सिटी मजिस्ट्रेट श्री बृजेन्द्र रावत, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबिता राठौर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें
Related posts:
शिविर में आरटीओ 68 शिकायतों में से 37 का निराकरण किया ।
February 26, 2026मध्य प्रदेश
मेला स्थल पर लगी दुकानों पर किया स्पाट फाइन,51 हजार से अधिक का किया जुर्माना ।
February 24, 2026मध्य प्रदेश
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 15 में बन रही पार्क का निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य और मनभावन पौधों का रोप...
February 24, 2026नर्मदापुरम
