शिविर में आरटीओ 68 शिकायतों में से 37 का निराकरण किया ।
oplus_2
नर्मदापुरम । गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन निराकरण शिविर आयोजित किया गया, जहां परिवहन सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बीमा, वाहन फिटनेस, नामांतरण, ड्राइविंग लाइसेंस और टैक्स संबंधी लंबित मामलों को लेकर आवेदकों ने सीधे अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी।
शिविर में आरटीओ प्रमोद कुमार कापसे ने एक-एक प्रकरण की सुनवाई कर मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर विभाग की 68 शिकायतें लंबित थीं, जिनमें से 37 का निराकरण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, ताकि आवेदकों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।


