NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिले में जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए जिला समन्वय समिति गठित कर नोडल एवं लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किए गए

नर्मदापुरम। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल (मध्यप्रदेश) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा जिला स्तर पर जनगणना कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं। भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जारी किए गए दिशा निर्दशों के परिपालन में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा जिला स्तर पर समस्त जनगणना कार्य के लिए अपर कलेक्टर अनिल कुमार जैन को नोडल एवं लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उक्त संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नर्मदापुरम द्वारा जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन कर जिला जनगणना अधिकारी को संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी नर्मदापुरम को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

About The Author

Leave a Reply