NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कलेक्‍टर नर्मदापुरम ने पीएम केयर्स फार चिल्‍ड्रन के हितग्राहियों के साथ किया संवाद

नर्मदापुरम। मंगलवार को कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन के हितग्राहियो के साथ इंडियन काफी हाउस नर्मदापुरम में संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम  हिमांशु जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहरिया, सहायक संचालक संजय कुमार जैन, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल एवं पीएम केयर्स के हितग्राही एवं उनके संरक्षक उपिस्थत रहे।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा बच्चों से उनके अध्ययन के बारे में जानकारी ली गई साथ ही बेहतर भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग की समझाइश दी गई। संवाद के उपरांत सभी बच्चों द्वारा अधिकारियों के साथ लंच किया गया एवं बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।

 

About The Author

Leave a Reply