NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बस संचालकों की 2 मार्च से हड़ताल की चेतावनी, नई परिवहन नीति के खिलाफ ।

oplus_2

नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति के खिलाफ बस संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। नर्मदापुरम बस एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को बस संचालकों ने शासन की प्रस्तावित नीति का विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा और मांगें नहीं मानी जाने पर 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बस संचालकों ने बताया कि हाल ही में सागर में आयोजित बस मालिकों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्टेज कैरिज बसों के संचालन के लिए लाई जा रही नई नीति बस उद्योग को कमजोर करने वाली और दमनकारी है। संचालकों ने 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित प्रारूप नीति को तत्काल वापस लेने तथा 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित संशोधन को निरस्त करने की मांग की है।

एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में लागू व्यवस्था को यथावत रखा जाए, ताकि यात्रियों और बस उद्योग दोनों को परेशानी न हो। बस मालिकों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर में बस संचालन ठप किया जाएगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के संरक्षक राकेश फौजदार, अध्यक्ष संजय शिवहरे, गगन शिवहरे, रमाकांत वर्मा, नितेश मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *