NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का 168 वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

नर्मदापुरम । ग्राम पंचायत पालनपुर पर्रादेह बड़ोदिया कला में मालाखेड़ी, इटारसी, सिवनी मालवा, पिपरिया में समस्त सामाजिक बंधुओ के द्वारा अन्य सभी संगठनो के द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का 168 वां बलिदान दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के चित्र एवं मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और साथ ही राजा हिरदेशाह लोधी जी के शौर्य यात्रा दिनांक 28 अप्रैल 2028 के पम्पलेट और स्टीकर बांटे गए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने एकजुट होकर वीरांगना के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पंडित पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे,कन्हैयालाल वर्मा (लोधी ) एवं समाज के वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व सरपंच के द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया।

 

About The Author